मोतिहारी, मई 3 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हरसिद्धि थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में सीएसपी संचालकों, पेट्रोल पंप व्यवसायियों, बड़े कारोबारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- एसडीपीओ ने की मासिक अपराध गोष्ठी, दिए कई आवश्यक निर्देशबैठक में सुरक्षा मानकों का पालन बैठक में थानाध्यक्ष ने सभी को सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि सीएसपी व बैंकिंग सेवाओं से जुड़े केंद्रों पर ग्रिल गेट, सीसीटीवी कैमरा और अलार्म सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही बैंक से अधिक राशि की निकासी या परिवहन के दौरान थाने को पूर्व सूचना देने की अपील की। ताकि आवश्यकतानुसार पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सीएसपी संचालको...