कानपुर, जून 14 -- कानपुर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से विकसित उत्तर प्रदेश के लिए शिक्षा विषय पर 19 व 20 सितंबर को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में दो दिवसीय ज्ञान सभा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर न्यास के कानपुर प्रांत के सह-संयोजक डॉ. सुमित कुमार गुप्ता ने विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक से मुलाकात की और विवि की ओर से डॉ. अमित मिश्रा को समन्वयक नामित किया गया। कार्यक्रम में दीन दयाल शोध केंद्र में कार्यक्रम से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सह-संयोजक संजय स्वामी ने बताया कि यह एक व्यापक एवं महत्त्वपूर्ण आयोजन होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के समग्र विकास में शिक्षा की भूमिका पर गंभीर चिंतन-मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान सभा में शिक्षा क्षेत्र से जुड...