कानपुर, अप्रैल 20 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए स्विमिंग पूल का विधिवत शुभारंभ हुआ। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद स्विमिंग पूल को छात्र-छात्राओं के उपयोग के लिए औपचारिक रूप से संचालित कर दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...