कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से नव-निर्मित जिमनेजियम का गुरुवार को उद्घाटन हुआ। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने फीता काटकर जिमनेजियम का शुभारंभ किया और अत्याधुनिक मशीनों से एक्सरसाइज भी की। उन्होंने कहा कि विवि में छात्रों को आधुनिक खेल सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे वे अपने, विवि और देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर पदक जीत सकें। इस मौके पर वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, डीएसडब्ल्यू प्रो. अंशु यादव, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...