सीएसजेएमयू में स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश प्रक्रिया शुरू
कानपुर, जून 23 -- छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में खेल कोटा के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सबसे पहले विवि की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को 29 व 30 जून को शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। यह प्रक्रिया दो दिन तक संचालित होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण यादव ने बताया कि अभ्यर्थियों को शैक्षणिक व खेल से संबंधित दस्तावेज दिखाने होंगे। क्रीड़ा सचिव निमिषा सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रवेश विवि के निर्धारित नियमों और खेल कोटा नीति के आधार पर ही दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.