कानपुर, जून 26 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में छत्रपति शाहू जी महाराज शोधपीठ की स्थापना की जाएगी। इसके लिए विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने चार सदस्यीय स्पेशल टॉस्क फोर्स का गठन किया है। वहीं, शोध गतिविधियों के संचालन के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की गई। वहीं, शोधार्थियों को 10 हजार रुपये प्रति माह की फेलोशिप भी दी जाएगी। विवि के सीनेट हाल में राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की 152वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि यह शोध पीठ समाज सुधार, सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण काम करेगी। स्पेशल टॉस्क फोर्स संचालन एवं कार्ययोजना के लिए प्रो. संदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रो. डीसी श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुमार म...