सीएसजेएमयू में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को निःशुल्क लगेगा टीका
कानपुर, जून 4 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के दीक्षांत समारोह के तहत विवि और जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव को निःशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। डॉ. प्रवीन कटियार ने बताया कि अभियान के तहत 14 वर्ष आयु की बालिकाओं (जिनका 14वां जन्मदिन पूर्ण हो चुका है तथा 15वां जन्मदिन अभी पूर्ण नहीं हुआ है) को निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण नौ व दस जुलाई को विवि के स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों में टीकाकरण कराने के इच्छुक माता पिता https://forms.gle/ceAfsoumhSpviqfW9 गूगल फॉर्म भरकर पंजीकरण करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.