कानपुर, मई 21 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के जीवन विज्ञान एवं जैवप्रौद्योगिकी विभाग में 15 जुलाई तक चलने वाले समर कैम्प का शुभारंभ विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने किया। कैम्प में प्रशिक्षार्थियों को जीन क्लोनिंग, ट्रांसफॉर्मेशन, प्लांट टिश्यू कल्चर, पीसीआर जैसी आधुनिक तकनीकियों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. आलोक पांडे, प्रो. वर्षा गुप्ता, डॉ. अन्निका सिंह ने प्रशिक्षण दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...