कानपुर, मई 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 16 मई से स्वामी हरिदास संगीत गुरुकुल समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी हरिदास संगीत एवं नाट्य अकादमी की ओर से आयोजित इस कैम्प में छात्रों, युवाओं और कला प्रेमियों को संगीत, नृत्य और अभिनय की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी।कैम्प में गायन, तबला, हारमोनियम, पियानो, वायलिन, सितार, गिटार और ड्रम्स जैसे वाद्य यंत्रों के साथ सेमी-क्लासिकल, कथक और बॉलीवुड डांस की कक्षाएं संचालित होंगी। साथ ही, थिएटर और अभिनय कला का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैम्प में प्रवेश के लिए एक विषय की 800 रुपये और दो विषयों की फीस 1500 रुपये निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- त्रिवेणी कला संगम में वीकेंड एक्टिंग बैच 23 मई से इच्छुक अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ...