कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन पर मंगलवार को संबंधित शोध पुस्तक और 'सेमिनार प्रोसीडिंग' का विमोचन किया गया। ब्रह्मानंद कॉलेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विवि के सेंटर फॉर एकेडमिक्स में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक सीएसजेएमयू में सतत विकास लक्ष्यों पर केंद्रित रही। प्रो. पाठक ने लेखकों और संपादकों के प्रयासों की सराहना की। कहा, वर्तमान समय में वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए सतत विकास की अवधारणा को समझना और लागू करना अनिवार्य है। विवि से संबद्ध कॉलेज इस प्रकार के गंभीर अकादमिक विमर्श को समाज के सामने ला रहे हैं, यह प्रशंसनीय है। पुस्तक के संपादन में प्रो. ईशा यादव, प्रो. पंकज पांडेय और प्रो. दीप...