कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आगामी अकादमिक सत्र से संगीत विभाग में थिएटर का बैचलर कोर्स शुरू होगा। इससे थिएटर में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ा मंच मिल सके। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर रविवार को विवि में स्थापित स्वामी हरिदास संगीत एवं नाट्य अकादमी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य रंगमंच को रचनात्मक अभिव्यक्ति, सामाजिक संवाद तथा सांस्कृतिक सहभागिता के सशक्त माध्यम के रूप में प्रस्तुत करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, विशिष्ट अतिथि प्रख्यात रंगकर्मी और क्राइस्टचर्च कॉलेज की प्रो. मीत कमल द्विवेदी, अकादमी के निदेशक डॉ. राजकुमार त्रिपाठी ने किया। डॉ. वंदना पाठक ने कहा कि रंगमंच को विचार, संवेदना और सामाजिक जागरूकता का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.