कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। भारतीय डाक विभाग के तहत एन-जेन परियोजना के तहत शुक्रवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर में स्थित उपडाकघर में नवीन सेवाओं का उद्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ उप्र के चीफ पोस्टमास्टर जनरल प्रो. प्रणव कुमार, विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने किया। डाक विभाग की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय उपडाकघर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फाइन आर्ट एवं बाल पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने डाक कर्मचारियों से टीम भावना, पारदर्शिता एवं ग्राहक सेवा को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर कानपुर परिक्षेत...