कानपुर, जून 19 -- कानपुर। बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं एवं बीमा क्षेत्र में कुशल पेशेवरों की बढ़ती मांग को देखते हुए सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट ने एमबीए इन फाइनेंशियल सर्विसेज की शुरुआत की है। इसे बीबीए इन कैपिटल मार्केट्स में मिली सफलता के बाद शुरू किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को 100 से अधिक शैक्षणिक साझेदारियों, 400 से अधिक कॉर्पोरेट प्लेसमेंट सहयोगियों तथा वित्तीय सेवा क्षेत्र के 1,000 से अधिक विशेषज्ञों और उद्योग पेशेवरों के नेटवर्क तक पहुंच प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें- सीएसजेएमयू में चार वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) कोर्स शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...