कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर, संवाददाता। छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में निर्माणाधीन ब्वॉयज हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद रविवार को परिवार ने विश्वविद्यालय के गेट पर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। करीब दो घंटे बाद 15 लाख रुपये की चेक मिलने के बाद आक्रोशित परिजन को शांत हुए। बिल्हौर के बदन निवादा निवासी 50 वर्षीय दरोगा पाल मजदूर थे। परिवार में पत्नी सुनीता, तीन बेटे विकास, आकाश व अंश हैं। परिजन ने बताया कि बीते चार माह से वह सीएसजेएमयू में निर्माणाधीन ब्वॉयज हॉस्टल में काम कर रहे थे। शनिवार शाम को वह तीसरी मंजिल पर सरिया चढ़ा रहे थे। इस दौरान पैर फिसरने से वह तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.