कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के छात्र-छात्राओं को अब रेल यात्रा में रियायत मिलेगी। यह सुविधा छात्रों को पहली बार विश्वविद्यालय प्रशासन की पहल से मिल रही है। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के प्रयास से यह सुविधा छात्रों को मिलेगी। योग्य छात्रों को निर्धारित नियमों के तहत विश्वविद्यालय की ओर से रेलवे रियायत प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इसके आधार पर छात्र रेलवे के प्रचलित नियमों के अनुसार रियायती यात्रा कर सकेंगे।विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से छात्र-छात्राएं अलग-अलग पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे हैं। अवकाश के दौरान गृह नगर जाने और वापस आने में होने वाला यात्रा खर्च कई छात्रों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन जाता है। इसके लिए विवि ने प्रयाग...