सीएसजेएमयू को आज मिलेगी मोबाइल मेडिकल वैन
कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन को गुरुवार को शुभम गोल्डी मसाले प्रा. लि. की ओर से मोबाइल मेडिकल वैन दी जाएगी। जिसका शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक करेंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में गोल्डी समूह के निदेशक आकाश गोयनका और सुदीप गोयनका मौजूद रहेंगे। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि इस मेडिकल वैन का उपयोग जनस्वास्थ्य संवर्धन और ग्रामीण कल्याण के लिए किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.