कानपुर, मई 21 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से स्मार्ट ब्रेन्स इंजीनियर एंड टेक्नोलॉजिस्ट प्रा. लि. का पूल कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में 6 छात्रों को तीन लाख के पैकेज पर जॉब मिली। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीन भाई पटेल ने बताया कि कैम्पस ड्राइव में 48 छात्रों ने हिस्सा लिया। ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार के आधार पर छात्रों का चयन हुआ। चयनित छात्रों में बीटेक (सीएसई) से रितेश मौर्या, प्रियांशु गुप्ता व अभिनंदन गुप्ता, एमसीए से नंदनी वर्मा व शाइना और बीसीए से पुलकित गर्ग शामिल हैं। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने चयनित छात्रों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...