कानपुर, जून 13 -- कानपुर। सीएसजेएमयू के सेंटर फॉर ऐकडेमिक में शनिवार को शेल्टर होम में निवासरत बच्चों एवं किशोर-किशोरियों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन, कौशल विकास आदि के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की। अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अजय भनोट और कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से की। न्यायमूर्ति ने विश्वविद्यालय के योग विभाग, फाइन आर्ट्स और नाट्य एवं रंगमंच विभाग को इस अभियान में सक्रिय रूप से जोड़ने और बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए अधिक कार्य का सुझाव दिया। बैठक में न्यायमूर्ति अजय भनोट ने विश्वविद्यालय के शेल्टर होम के बच्चों के लिए संचालित विभिन्न पहलुओं की सराहना करते हुए विशेष रूप से नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के स्तर से किए गए मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, व्यक्तिगत एवं समूह परामर्श, जीवन कौशल प्रश...