कानपुर, अक्टूबर 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के दो शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। विवि की कार्य परिषद में दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का फैसला लिया गया, जिसका आदेश जल्द जारी होगा। इससे पहले भी अलग-अलग मामलों में विवि के शिक्षकों की सेवा समाप्त की जा चुकी है।विवि के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में बायोइंफार्मेटिक्स पाठ्यक्रम संचालित हो रहा था। इसमें एक कोर्स दो वर्षीय एमएससी और दूसरा कोर्स एक वर्षीय डिप्लोमा संचालित हो रहा था। जिसमें सहायक आचार्य डॉ. ममता सागर और सहायक आचार्य बृजेंद्र सिंह कार्यरत थे। बायोइंफार्मेटिक्स पाठ्यक्रम में पिछले तीन वर्षों से लगातार छात्र संख्या घट रही थी। इस साल एक भी छात्र का दाखिला नहीं हुआ। इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने दोनों शि...