कानपुर, मार्च 23 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की स्वामी हरिदास संगीत नाट्य अकादमी की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने किया। इस मौके पर सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, निदेशक डॉ. राजकुमार त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि गोरे, समन्वयक अमित तिवारी, आशीष (थिएटर), डॉ. सुंदर, तुषार, डॉ. देवानंद पाठक आदि मौजूद रहे। कुलपति ने कहा कि आधिकारिक वेबसाइट शुरू होने से अकादमी की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इससे छात्रों के साथ कला प्रेमियों को सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...