कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया व इटावा स्थित महाविद्यालयों की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षाएं बहुविकल्पीय होंगी और तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। स्नातक में माइनर विषयों की परीक्षाएं मेजर से अलग संपन्न कराई जाएंगी। यह जानकारी विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने दी। समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक स्तर के द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर तथा परास्नातक स्तर के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर है। परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो 18 मार्च तक विवि की ईमेल आईडी पर दर्ज करा सकते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.