कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। सीएसजेएमयू में शनिवार को मुएथाई मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। शारीरिक शिक्षा विभाग और मुएथाई एसोसिएशन कानपुर ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. निमिषा सिंह कुशवाह, और अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। मुएथाई एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के मनोज वर्मा, अतुल पांडे और अन्य ने व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने मुएथाई की तकनीकों और आत्मरक्षा के गुर सीखे। मोहम्मद शादाब ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...