कानपुर, जून 22 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू परिसर और विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के सभी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष का परीक्षा फल घोषित कर दिया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि 9 जुलाई को 41वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। दीक्षांत से पहले सभी पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की डिग्रियां डिजिलॉकर में अपलोड कर दी जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...