कानपुर, जनवरी 19 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर किया जाएगा। समारोह के तहत 25 एवं 26 जनवरी को कैम्पस के विभिन्न विभागों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 25 जनवरी को चित्रकला, रंगोली एवं शार्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि 25 जनवरी को कैम्पस के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से चित्रकला, रंगोली एवं शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें कैम्पस के स्नातक और परास्नातक के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। 26 जनवरी को वंदे मातरम गायन एवं कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। इसके बाद विवि परिसर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.