कानपुर, जुलाई 20 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मशरूम उत्पादन केंद्र में छह दिवसीय मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी एवं पादप रोग विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण में मशरूम की विभिन्न किस्मों, कम्पोस्ट तैयार करने, बीज बोने, रखरखाव, कटाई और विपणन की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। शिवानी चौधरी ने बर्मीकंपोस्ट बनाने की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...