सीएसए कृषि विश्वविद्यालय में निकाली तिरंगा यात्रा
कानपुर, अगस्त 14 -- कानपुर। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए तिरंगा रैली का आयोजन किया। शुभारम्भ वंदेमातरम् गीत के सामूहिक गायन से हुआ। कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति तथा विकसित भारत के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर डॉ. कौशल कुमार, डॉ. सीमा सोनकर, डॉ. वीके त्रिपाठी, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संघमित्रा महापात्रा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर घर तिरंगा अभियान जगाता है राष्ट्रभक्ति की भावना रैली नंदी चौराहा से प्रारम्भ होकर कम्पनी बाग तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.