कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में छह छात्र-छात्राओं को 6.50 लाख रुपये के पैकेज पर जॉब मिली है। विवि के सेवायोजन के निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि ड्राइव में प्रीत ट्रैक्टर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि रोहित दुबे व कुलदीप सिंह आए और कृषि के स्नातक, परास्नातक के साथ एमबीए 12 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया। इसमें छह छात्रों को चयनित कर जॉब दी गई है। इसमें सोनालिसा राउट, आराधना चौहान, अंजली पाठक, दीपक चौहान, विपिन कुमार, जितेंद्र मिश्रा का चयन हुआ है। इन सभी चयनित छात्रों को 6.50 लाख रुपये का पैकेज मिला। चयनित छात्रों को मशीनरी के मार्केटिंग सेल्स एवं कार्यालय कार्यों के लिए चयनित किया गया है। विवि के कुलपति के विजयेंद्र पांडियन ने सभी चयनित छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.