गया, सितम्बर 10 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को जिला समाहरणालय में सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य, पेयजल और शव परिवहन सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम शशांक शुभंकर, नगर आयुक्त और बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बरौनी रिफाइनरी ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत जिले को तीन ट्रूनेट मशीन, एक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस, एक मॉर्चरी वैन और 1000 लीटर प्रति घंटे क्षमता वाले 25 आरओ वाटर एटीएम उपलब्ध कराए हैं। इन सुविधाओं की कुल लागत करीब 163.85 लाख रुपये है。

स्वास्थ्य सुविधाओं का महत्व डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ट्रूनेट मशीनों से स्वास्थ्य जांच की सुविधा मजबूत होगी और मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। एएलएस एम्बुलेंस...