सीएसआर में सहयोग नहीं कर रहे बैंकों के खाते स्थानांतरित करें : सीडीओ
नैनीताल, जुलाई 18 -- भीमताल, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शनिवार को सीडीओ अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कारपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को जनकल्याण से जुड़े विकास कार्यों के प्रस्ताव जल्द समिति को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।सीडीओ ने सभी विभागों से कहा कि वे अपने-अपने विभाग के प्राथमिकता वाले कार्यों का चयन कर उनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर समयबद्ध तरीके से प्रस्तुत करें, ताकि सीएसआर निधि का पारदर्शी, सुनियोजित एवं जनहित में अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। सीडीओ ने कहा कि सीएसआर के तहत सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर रोशनी की सुविधा उपलब्ध ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.