धनबाद, नवम्बर 17 -- कोल इंडिया ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समुदाय हितैषी बनाने पर जोर दिया है। कोलकाता स्थित कोल इंडिया के कॉरपोरेट कार्यालय में कोयला क्षेत्र की कंपनियों के लिए सीएसआर ढांचे पर इसी महीने क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय कॉरपोरेट मामलों के संस्थान (आईआईसीए) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कोयला उत्पादक क्षेत्रों में सीएसआर पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आईआईसीए के स्कूल ऑफ बिजनेस एनवायरनमेंट की प्रमुख प्रो. गरिमा दाधीच और सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी विशेषज्ञ गायत्री सुब्रमण्यम ने कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों को कई अहम सलाह दी, जिससे सीएसआर फंड को ज्यादा प्रभावी ...