सीएसआर गुवा पहल के तहत 50 बीपीएल बच्चों को मिली नि:शुल्क शैक्षणिक सामग्री
चाईबासा, जून 18 -- गुवा। गुवा स्थित सेल की गुवा आयरन माइंस में सीएसआर के तहत 50 बीपीएल कार्डधारी बच्चों को नि:शुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। बुधवार शाम गुवा सेल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीजीएम चंद्रभूषण कुमार ने यूकेजी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पुस्तकें, कॉपियां, स्कूल बैग और अन्य स्टेशनरी सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर एचआर के जीएम प्रवीण कुमार सिंह, आर.के. बंगा, डॉ. टी.सी. आनंद, एस. चौधरी तथा डीजीएम (सीएसआर) अनिल कुमार मौजूद थे। चंद्रभूषण कुमार ने शिक्षा को सफलता की कुंजी बताते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- डीएवी गुवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.