रामगढ़, मई 19 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। समाज के सुदूर क्षेत्रों मे रह रहे और पिछड़े वर्ग के छात्रों तक शैक्षणिक संसाधनों की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 के अंतर्गत उरलुंग बस्ती में पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्पिता महिला मंडल अध्यक्षा पम्मी कुमार उपस्थित थी। उन्होंने छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए इन पुस्तकों का भरपूर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सीआरएस बरकाकाना के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व परियोजना के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है, जो अध्ययन सामग्री की कमी का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देना और स्थानीय छात्रों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है ताक...