रुडकी, अक्टूबर 3 -- झबरेड़ा, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झबरेड़ा में कंपनी की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत छात्राओं को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की 540 छात्राओं को स्कूल बैग, पेपर पैड और पेंसिल किट आदि प्रदान की गई। कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधक विनीत कुमार और संजय कुमार ने छात्राओं को सामग्री वितरित की। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है और लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत जरूरी है। कॉलेज प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने कंपनी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए पहल के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि आवश्यक शैक्षिक सामग्री मिलने से छात्राओं ...