औरैया, मार्च 24 -- दिबियापुर, संवाददाता। जन जागृति सेवा समिति और पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। कंपनी के सीएसआर कार्यक्रम के तहत पिछले दो महीनों में करीब 1200 पौधों का रोपण किया गया है। प्रदेश सचिव सुमन चतुर्वेदी के नेतृत्व में फरवरी और मार्च माह में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम शंकर चतुर्वेदी और सीईओ अनमोल शुक्ला ने दिबियापुर पहुंचकर विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। अभियान के तहत गायत्री पब्लिक स्कूल, गायत्री महाविद्यालय, कंपोजिट विद्यालय पुरवा पट्टी, रामदुलारी यूपीएस और मदर्स प्राइड समेत कई शिक्षण संस्थानों में पौधे लगाए गए। इस दौरान सुमन चतुर्वेदी ने बच्चों को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने और...