पटना, जुलाई 4 -- पटना साइंस कॉलेज के शैक्षणिक और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ी पहल की जा रही है। कॉलेज ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) को 51 आवश्यक जरूरतों की एक विस्तृत सूची भेजी है। प्रस्ताव का उद्देश्य कॉलेज परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके। प्रस्ताव में प्रमुख रूप से सोलर लाइटिंग की स्थापना पर जोर दिया गया है, जिससे परिसर को ऊर्जा कुशल बनाया जा सकेगा। विज्ञान के छात्रों के लिए प्रयोगशाला (लैब) उपकरणों को अद्यतन करने की योजना है। इनमें विभिन्न उपकरण, कंप्यूटर, डिजिटल बोर्ड समेत 51 वस्तुएं शामिल हैं। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि नए और उन्नत लैब उपकरणों से व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि होगी, जो शैक्षणिक...