रुडकी, सितम्बर 25 -- रुड़की, संवाददाता। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के 85वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को सीएसआईआर-केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रुड़की में ओपन डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को वैज्ञानिक अनुसंधान, भवन विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों और नवीन तकनीकों से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर सीबीआरआई निदेशक प्रो आर प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा विकसित करने तथा अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के तहत मेथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री कॉलेज की 112 छात्राओं और तीन संकाय सदस्यों ने सीबीआरआई का भ्रमण क...