जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- जमशेदपुर स्थित सीएसआईआर-नेशनल मेटालर्जी लेबोरेटरी (सीएसआईआर-एनएमएल) में आगामी 30 सितंबर को संस्थान का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। यह समारोह संस्थान के 85 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, नवाचार, उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को समर्पित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे होगी। इस अवसर पर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अनुपम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जबकि सीएसआईआर-एनएमएल के पूर्व निदेशक डॉ. इंद्रनील चट्टोराज कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह के दौरान स्वागत भाषण संस्थान के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी द्वारा दिया जाएगा और इसके बाद विशिष्ट अतिथि तथा मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लि...