जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुविज्ञान प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर में 85वां सीएसआईआर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' से हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सीएमडी अनुपम मिश्रा रहे, जबकि अध्यक्षता प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने की।इस अवसर पर निदेशक डॉ. चौधरी ने संस्थान की गौरवशाली यात्रा और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि अनुपम मिश्रा ने अपने स्थापना दिवस व्याख्यान में कार्यस्थल की सुरक्षा, कर्मचारियों के कल्याण और अनुसंधान को औद्योगिक अनुप्रयोगों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण '24-48' और '2-3/20-25' सिद्धांतों का भी उल्लेख किया। यह भी पढ़ें- सी...