सीएलसी के नाम पर वसूली का आरोप
गिरडीह, जुलाई 1 -- खोरीमहुआ। धनवार स्थित डीपीएस विद्यालय एक बार फिर चर्चा में है। इस बार विद्यालय प्रबंधन पर मैट्रिक उत्तीर्ण छात्रों से विद्यालय छोड़ने का प्रमाण-पत्र (सीएलसी) जारी करने के नाम पर प्रति छात्र एक हजार रुपये की वसूली करने का आरोप लगा है। अभिभावकों का कहना है कि यह वसूली पूरी तरह मनमानी है और इससे छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अभिभावकों के अनुसार, विद्यालय ने सीएलसी जारी करने में भी अनावश्यक विलंब किया, जिससे कई विद्यार्थियों को कॉलेजों में समय पर नामांकन कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा सीधे छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि मैट्रिक परीक्षा के दौरान विद्यालय ने छात्रों का परीक्षा केंद्र जिले की बजाय धनवार से लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.