मथुरा, मई 14 -- सीएलए पब्लिक स्कूल कौलाहार बाजना में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अनुज अग्रवाल एवं डायरेक्टर डॉ. सीमा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताकर आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाए हैं। प्रियांशी वार्ष्णेय ने 92.6 प्रतिशत एवं अखिल ने 90.6 प्रतिशत अंक पाकर नाम रोशन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह चौहान, उपप्रधानाचार्य तरुण उपाध्याय, सचिन कुमार, शैलेन्द्र चौधरी, नीलम सिंह, नीलम शर्मा सहित आदि रहे। यह भी पढ़ें- 12 वीं बोर्ड परीक्षा में नवोदय पब्लिक स्कू...