सीएलआई की मौत से रेलकर्मियों में उबाल, प्रदर्शन आज
धनबाद, जुलाई 8 -- डीएस कॉलोनी के पास बिजोया इनक्लेव में रहने वाले व चाईबासा मंझारी इप्लिसिंगी गांव के मूल निवासी चीफ लोको इंस्पेक्टर बंगाली चंपिया की संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से कट कर हुई मौत मामले में धनबाद रेल मंडल में रनिंग सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों में उबाल है। चर्चा है कि मामला दर्ज होते हुए मेडिकल ग्राउंड पर सीनियर डीईई ऑपरेशन रजत कुमार सिंह छुट्टी पर चले गए हैं। बुधवार को धनबाद पहुंच रहे जीएम छत्रसाल सिंह के समक्ष ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन (अलारसा) ने मजबूती से इस मुद्दे को उठाने का निर्णय लिया है। अलारसा के महासचिव एके राउत ने जीएम को पत्र लिख कर तत्काल आरोपी सीनियर डीईई ओपी को ट्रैक्शन रोलिंग ऑपरेशन (टीआरओ) से अगल करने और उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही मृतक परिवार को त्वरित समापक भुगतान और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.