देहरादून, मार्च 25 -- देहरादून। सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायत के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम आरके पुरम जोगीवाला क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। निगम के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकार डॉ वरुण अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बंदरों के बढ़ते आतंक की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। टीम क्षेत्र में सक्रिय बंदरों को पकड़ने का अभियान चला रही है। जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हाल के समय में हरिद्वार व आसपास के इलाकों में बंदरों की समस्या लगातार बढ़ रही है और प्रशासन समय-समय पर अभियान चला रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...