कन्नौज, दिसम्बर 15 -- कन्नौज। सीएम हेल्पलाइन एवं आईजीआरएस के मामलों में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख दिखाया है। खंड विकास अधिकारी गुगरापुर, एडीओ पंचायत हसेरन एवं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा किए गए निस्तारण पर असंतोष जताते हुए डीएम ने तीन दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि असंतोषजनक फीडबैक किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी के साथ कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में मनरेगा, गो-आश्रय स्थल, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपायुक्त मनरेगा को निर्देश दिए कि खेल मैदानों का निर्माण कार्य हर हाल में जनवरी 2026 तक पूरा कराया जाए। मनरेगा पार्क, पौराणिक स्...