जामताड़ा, अप्रैल 24 -- सीएम हेमंत सोरेन से मिले जामताड़ा डीसी आलोक कुमार, लॉ एंड ऑर्डर व विकास पर हुई चर्चा जामताड़ा, प्रतिनिधि।डीसी आलोक कुमार (भाप्रसे) ने गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डीसी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। वहीं मुलाकात के दौरान डीसी ने जिले में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति, उसके सुदृढ़ीकरण के उपायों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की। साथ ही जिले के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विमर्श किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री ने लॉ एंड ऑर्डर को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश देते हुए विकास योजनाओं को गति देने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- जेट में नकल और फर्जी परीक्षार...