रांची, अप्रैल 7 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि एक बार पुनः मुझे माता रानी के दरबार में आने का अवसर प्राप्त हुआ है। मां कामाख्या की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही मेरी कामना है।उन्होंने कहा कि असम की वीर और क्रांतिकारी भूमि के मेरे भाइयों-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों से उन्हें जो स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उससे मन अभिभूत है। यह विश्वास और प्रेम हमारी ताकत है। तीर-धनुष के संकल्प के साथ...