रांची, फरवरी 25 -- अखिलेश सिंह, रांची। झारखंड सरकार के 1,58,560 करोड़ के बजट में सर्वाधिक विभागवार बजट राशि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हिस्से आयी है। सबसे कम आवंटन दीपक बिरुआ के विभागों को हुआ है। विभागों को आवंटित राशियों का गणित देखें तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बजट का सबसे भारी-भरकम हिस्सा मिला है। वहीं, मंत्रियों में राधाकृष्ण किशोर और दीपिका पांडेय सिंह बजट पाने में सबसे पावरफुल बनकर उभरे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अधीन आने वाले विभागों को कुल 72,873.14 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह कुल बजट का तकरीबन 46 प्रतिशत है। मंत्रियों में राधाकृष्ण और दीपिका सबसे आगे: मंत्रियों की श्रेणी में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सबसे आगे हैं, जिन्हें 2,85,52,19.97 लाख रुपये का बजट मिला है। वहीं, ग्रामीण विकास, गामीण कार्य विभाग व पंचायती राज...