कोडरमा, जून 20 -- डोमचांच। 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज रविवार को डोमचांच स्थित सीएम हाईस्कूल मैदान में मनाया जाएगा। जिला आयुष समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी भी शामिल हो सकती हैं। मालूम हो कि पिछले साल जिला आयुष समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन झुमरीतिलैया के शिववाटिका परिसर में कराया गया था। मगर इस बार अपरिहार्य कारणों से यह आयोजन डोमचांच स्थित सीएम हाईस्कूल मैदान में कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर मेराल हाई स्कूल में होगा भव्य सामूहिक योग महोत्सव यह भी पढ़ें- 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, हर गांव-शहर में होगा योग यह भी पढ़ें- योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार : स्वामी संतोषानंद

हि...