पाकुड़, फरवरी 25 -- समाहरणालय में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समितियों द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित अनुसूचित जनजाति 21, अनुसूचित जाति एक और पिछड़ा वर्ग चार, कुल 26 लाभुकों के आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य एवं आरोग्य के लिए पौष्टिक आहार और आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...