चतरा, जून 10 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिले में संचालित मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (सीएम एसओइ) विद्यालयों के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा2026 के परिणामों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा विद्यालयवार परीक्षा परिणामों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसके आधार पर सभी विद्यालयों के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतिस्पर्धी वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। ऐसे में विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना सभी संबंधित पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों की महत...