जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, साकची में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल प्रथम बैच के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसे लेकर पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। प्राचार्य मंजू सिन्हा ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उल्लेखनीय सफलता संभव हो पाई है। समारोह के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य, शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर के उ...